अलाया एफ को भी मिली थी कॉस्मेटिक सर्जरी कराने की सलाह, जानें अभिनेत्री ने क्या लिया फैसला

नाक की सर्जरी की मिली थी सलाह
जूम टीवी से बात करते हुए अलाया कहती हैं कि ‘हां, मुझे भी ये सलाह दी गई। मुझसे ऐसा कहा गया, लेकिन मैंने ये नहीं किया। मुझे लगता है कि हर कोई सोचता है, “मुझे ये करना चाहिए।“ यह एक बहुत छोटी सी चीज है। मुझे तो ये भी नहीं पता कि लोग इसे देख पाते हैं। मेरी नाक का ये हिस्सा (दाहिनी ओ) सही है, इस साइड (बाईं ओर) थोड़ा सा उभरा हुआ है। यह दुनिया की सबसे छोटी चीजों में से है।‘
मायने नहीं रखता
अलाया ने आगे कहा कि ‘मैं शायद यह कभी नहीं करूंगी क्योंकि इसका कोई प्वॉइंट नहीं है।‘ अलाया यह भी बताती हैं कि ज्यादातर लोगों को यह पता भी नहीं चलता है।
पिछले साल किया था डेब्यू
अलाया ने बीते साल नितिन कक्कड़ की फिल्म ‘जवानी जानेमन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म में वो सैफ अली खान की बेटी बनी होती हैं जो 21 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हो जाती है। इसमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया था
शादी के लिए पैरेंट्स का नहीं दबाव
अलाया अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी हैं। पत्रकार राजीव मसंद के साथ एक इंटरव्यू में अलाया ने अपने पैरेंट्स के बारे में बात करते हुए कहा, 'एक ऐसे देश में जहां लोग अपने बच्चों पर शादी के लिए दबाव डालते हैं, वहीं मेरे पैरेंट्स पूरी तरह अलग हैं। उनका मानना है कि यदि आप 30 साल की उम्र से पहले शादी करते हैं तो जिंदगी की सबसे मूर्खतापूर्ण चीज करते हैं। आप करियर पर फोकस करो, काम पर फोकस करो और खुद को तैयार करने पर ध्यान दो। यही बात मुझे हमेशा सिखाई जाती है।'
