निगम कॉम्प्लेक्स, घंटाघर, सिंधी कॉलोनी में हाफ शटर कारोबारी सक्रिय, बिना परमिशन गांवों में शादियां;

कोरोना संक्रमण काल में दूसरी लहर ने शहर से लेकर गांवों में मातम पसरा दिया है। सरकार कर्फ्यू लगाकर संक्रमण रोकने के दावें कर रही है। वहीं सोमवार को खंडवा में बाजार गुलजार दिखाई दिए, खरीददारी के लिए भरी दोपहरी में लोग बाहर निकले। यहां निगम कॉम्प्लेक्स, घंटाघर, सिंधी कॉलोनी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में हाफ शटर कारोबारी सक्रिय दिखाई दिए। सख्ती बरतने यहां किसी भी चौराहे पर पुलिस नहीं दिखी।

घंटाघर चौराहा पर शादी कार्यक्रम के लिए वाहन में किराना ले जाते लोग

– 500 से हजार लोगों के बीच गांवों में शादियां जारी

जहां एक तरफ शहरी पुलिस ने सख्ती बंद कर दी है। वहीं ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस ने दूरी बना ली है। संक्रमणकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में विवाह कार्यक्रम जारी है। यहां एक विवाह कार्यक्रम में 500 से लेकर 1 हजार व 1500 लोगों की रसोई बनाई जा रही है।

– क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का कोई प्लान नहीं

संक्रमण काल में कर्फ्यू के दौरान गांवों में शादियों से लेकर शहरी क्षेत्रों में व्यापार-व्यवसाय खुलेआम हो रहा है। पंचायत, निगम अफसरों से लेकर पुलिस थानों के बीट प्रभारी के द्वारा व्यापारियों व आयोजनकर्ताओं से सांठगांठ कर संक्रमण के बीच उन्हें खुली छूट दी जा रही हैं। वहीं क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के द्वारा भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए है। सख्ती बरतने ना ही कोई प्लान तैयार किया गया है।

निगम तिराहे पर भरी दोपहरी में भीड़ का नजारा।

Leave a Reply