पाक राजनयिक की अफगानिस्तान में हत्या

काबुलः अफगानिस्तान के जलालाबाद में पाकिस्तानी दूतावास के एक अधिकारी नय्यर इकबाल राना की हत्या का मामला सामने आया है। पाक राजनयिक को उनके आवास के पास एक दुकान में गोली मारी गई। विदेश सचिव तहमीना जनूजा ने विदेशी मामलों के कार्यालय के प्रभारी को तलब कर इस जघन्य अपराध की घोर निंदा की और हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

उन्होंने अफगानिस्तान में पाकिस्तानी राजनयिकों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा।  सरकार की ओर से इस घटना पर संवेदना प्रकट करते हुए अफगानिस्तान के विदेशी मामलों के प्रभारी ने पाकिस्तानी राजनयिकों की पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply