कोसाबाड़ी चर्च का गेट तोड़ दानपेटी कर दिया पार

कोरबा| लॉकडाउन न केवल दुकान बल्कि भगवान भी सुरक्षित नहीं रहे। जिले में पुलिस की पेट्रोलिंग के बाद भी चोर अब दुकानों के बाद धार्मिक स्थलों को भी निशाना बना रहे। बीती रात कोसाबाड़ी चर्च का ताला तोड़कर चोर दानपेटी में रखे पैसे ले उड़े। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर रामपुर चौकी में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की पतासाजी में जुट गई है।
सबसे पहले चोर चर्च की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे फिर चर्च के अंदर रखे दानपेटी को तोड़कर उसमें रखे रूपए ले उड़े। चर्च में दो लोग रहते हैं जो रात के वक्त अपने कमरे में सो रहे थे। सुबह उठने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई तब जा कर घटना रामपुर पुलिस चौकी में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच कार्यवाही शुरू की। आरोपियों को पकड़ने डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। डॉग को सेंट मिलने पर कुछ दूरी पर जा कर रुक गया। पुलिस ने चर्च और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जिसमे 2 चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद नजर आए बहरहाल रामपुर चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई इस चोरी की घटना ने चोरो के बुलंद हौसले बता दिए हैं। घटना स्थल से महज 400 मीटर पर कलेक्टोरेट और 500 मीटर पर एसपी कार्यालय है। इसके पूर्व भी चोर लॉकडाउन में शहर की दुकानों को निशाना बना चुके हैं।
