घर के इन हिस्सों पर होता है राहु का प्रभाव, यहां दोष होने पर मिलने लगते हैं अशुभ फल

उज्जैन. वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में राहु का विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु में घर के अलग-अलग हिस्सों पर विभिन्न ग्रहों से प्रभावित होने की बात बताई गई है। घर के इन हिस्सों में अगर कोई दोष होता है, उस ग्रह से संबंधित अशुभ फल हमें मिलने लगते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं, घर में किन-किन स्थानों पर राहु का प्रभाव माना गया है।

1. नैऋत्य कोण
ये राहु का कोण है। इस कोण में कोई दोष नहीं होना चाहिए, नहीं तो राहु से संबंधित अशुभ फल आपको परेशान कर सकते हैं।

2. शौचालय
शौचालय में राहु का स्थान होता है। शौचालय साफ-सुधरी रखें। यह टूटी-फूटी या गलत दिशा में नहीं होना चाहिए।

3. सीढ़ियां
घर की सीढ़ियां राहु की होती हैं। सीढ़ियां साफ-सुधरी और व्यवस्थित होनी चाहिए। यह टूटी-फूटी या गलत दिशा में नहीं होना चाहिए।

4. छत
घर की छत भी राहु है इसका टूटा-फूटा होना या गंदा होना राहु के खराब होने की निशानी है। इसका प्रभाव परिवार के लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है।

5. अटाला
घर में कहीं पर भी अटाला, फटे पुराने कपड़ों की पोटली रखी है तो वह खराब राहु का स्थान माना जाएगा। ऐसी चीजों को तुरंत घर से निकाल देना चाहिए।

6. कांटेदार पौधे
अगर आपके घर में उसके आस-पास कांटेदार पौधे हैं इन्हें भी बाहर निकाल कर देना चाहिए यह भी राहु के कारक हैं।

7. इसके अलावा राहु से प्रभावित मकान भीतर से भयानक अहसास वाला होता है। ऐसे मकान में रहने वाले लोग बहुत जल्दी डिप्रेशन में आ जाते हैं।
 

Leave a Reply