दिल्ली में सोमवार से लागू होगा ऑड-ईवन, NGT ने शर्तों के साथ दी मंजूरी

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार को फटकार लगाने के बाद NGT ने ऑड-ईवन को सशर्त मंजूरी दे दी है। इससे पहले NGT ने दिल्ली सरकार के इस फैसले पर कई सवाल उठाए थे। आपको बता दें कि सोमवार से दिल्ली में ऑड-ईवन लागू हो जाएग।
NGT की शर्तें
-ऑड-ईवन के दौरान दुपहिया वाहनों, महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों को छूट नहीं।
-सभी प्राइवेट यातायात सर्विस देनें वाले सरकार के साथ कोर्डिनेट कर सीएनजी बसें चला सकते हैंं।
इससे पहले एनजीटी ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए कहा, ऑड-ईवन पर जल्दबाजी क्यों? क्या ऑड-ईवन पर LG की मंजूरी ली? आप वो आदेश दिखाइए जिसमे आपने ऑड-ईवन लागू करने का फैसला लिया। एनजीटी ने पूछा है कि आपने कौन सी स्टडी के मुताबिक, ऑड-ईवन लागू किया है। दिल्ली सरकार ने कहा कि वह ईपीसीए के सुझावों को मान रहे हैं। एनजीटी ने दिल्ली सरकार को कहा, भगवान मदद कर रहे हैं आपकी स्थिति आपने आप सुधर रही है। एनजीटी ने कहा कि ये बहुत दुख की बात है कि आप कोर्ट के पुराने आदेश नहीं पढ़ते हैं।
एनजीटी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कभी इस योजना को लागू करने को नहीं कहा। SC और NGT ने पलूशन पर काबू पाने के लिए 100 रास्ते बताए लेकिन सरकार ने हमेशा ऑड-ईवन को चुना। दिल्ली सरकार को इस स्कीम को जस्टिफाई करना होगा।
सरकार खामोश
दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने एनजीटी के निर्देशों पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया क्योंकि मामला विचाराधीन है। दिल्ली सरकार में ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर कैलाश गहलोत ने इस पर कहा कि जनता के बीच ऑड इवन स्कीम के दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट के प्रयोग को बढ़ावा देने के मकसद से यह कदम उठाने का फैसला किया गया है।
गिरा था पॉल्यूशन का स्तर
आपको बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण का खतरनाक स्तर पार हो चुका है और पिछले 3-4 दिनों से स्थिति ऐसी ही बनी हुई है। हालांकि और दिन के मुकाबले शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में धूप निकलने से पलूशन का लेवल 20 पॉइंट गिर गया था।
