फारूख अब्दुल्ला का विवादित बयान, कहा- पाक का हिस्सा है PoK और उसका ही रहेगा

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला ने पाक अधीकृत कश्मीर (Pok) को पाकिस्तान का हिस्सा बताया और कहा कि ये हिस्सा हमेशा उसका ही रहेगा। अब्दुल्ला ने कश्मीर समस्या के हल के लिए पाकिस्तान से भी बातचीत की बात कही।
उन्होंने कहा कि अगर भारत सरकार कश्मीर में शांति चाहती है तो उन्हें पाकिस्तान से वार्ता करनी होगी। इसके साथ ही कश्मीर के दोनों भागों को स्वायत्तता भी प्रदान करनी होगी।
वहीं हाल में केंद्र की ओर से नियुक्त हुए वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा को लेकर उन्होंने कहा कि 'एकतरफा बातचीत सही नहीं है क्योंकि यह सर्वमान्य है कि कश्मीर का हिस्सा हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के पास भी है। ऐसे में केंद्र को एकतरफा बातचीत के रास्ते को छोड़ पड़ोसी मुल्क को भी इसमें शामिल करना चाहिए।
