लॉकडाउन में बेवजह घूमने वालों को पकड़ रही पुलिस, करवा रही कोरोना टेस्ट

सोनीपत । सोनीपत पुलिस व स्वस्थ्य विभाग ने बढ़ते संक्रमण के चलते कड़ा रुख अपनाया है। प्रशासन अब लॉकडाउन में बेवजह घर से बाहर निकल रहे लोगों को पकड़कर उनका कोरोना के टेस्ट करवा रही है। ताकि संक्रमण को किसी तरह से जल्द से जल्द रोका जा सके। इसकी पुष्टि करते हुए डॉ रोहित ने कहा कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है। इससे बचाव में ही जीवन की सुरक्षा है। संक्रमितों की संख्या में निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है। सरकार की ओर से कोरोना से बचाव को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है। लोगों से बिना काम के घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की जा रही है। बता दें कि अप्रैल माह में अपने चरम पर जाने के बाद अब मई माह में कोरोना महामारी की दूसरी लहर नीचे गिरने लगी है। दस दिन पहले जहां नए मामलों का आंकड़ा 13 हजार के पार था तो वहीं बुधवार को यह आंकड़ा 6818 रहा। इन दिनों में औसतन रूप से 673 केस रोजाना कम आए हैं।
