उत्तर कोरिया: जख्मी सैनिक की आंतों से निकले कीड़े

सोल। दक्षिण कोरिया के डॉक्टर्स ने उत्तर कोरिया के एक जख्मी सैनिक की आंतों से कीड़े निकाले हैं। उत्तर कोरिया से भागते वक्त गोलीबारी की वजह से सैनिक घायल हो गया था।
अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि कुपोषण की वजह से ये कीड़े मिले है। अस्पताल में उसके जख्मों के उपचार के समय डॉक्टरों को बड़े कीड़े मिले, जो खराब पोषण और उत्तर कोरिया की सेना में खराब स्वास्थ्य को बताते हैं।
डॉक्टरों ने बताया कि सैनिक का कद 5.6 फुट है, लेकिन उसका वजन 60 किलोग्राम है। सैनिक का इलाज कर रहे दक्षिण कोरिया के डॉक्टर ली कुक-जोंग के मुताबिक, "मैंने अपने 20 साल के करियर में ऐसा कभी नहीं देखा।
