BJP गठबंधन 29 सीटों पर, NPF गठबंधन 26 सीटों पर आगे

कोलकाता नगालैंड में बीजेपी को एनपीएफ से कड़ी टक्कर मिल रही है. बीजेपी गठबंधन 29 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि अब एनपीएफ गठबंधन 26 सीटों पर आगे हो गया है. बीजेपी इस बार नवगठित नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के साथ गठबंधन कर चुनावी अखाड़े में उतरी. दोनों ने क्रमश: 20 और 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं.


 नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) नगालैंड की एक क्षेत्रीय पार्टी है. चिंगवांग कोन्याक इसके अध्यक्ष हैं. एनडीपीपी का गठन पिछले साल ही हुआ था. पार्टी मुख्यतः नगा पीपल्स फ्रंट के विद्रोही नेताओं व विधायकों की है, जिन्होंने नगालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री नेफियू रियो का समर्थन किया है. जनवरी 2018 में नगा पीपल्स फ्रंट के भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद नेफियू रियो ने पार्टी का दामन थाम लिया. इसी महीने एनपीएफ के 10 विधायकों ने भी पार्टी का दामन थाम लिया. अब एनडीपीपी का भाजपा के साथ गठबंधन है.

नगालैंड में हुए मतदान के दिन शुरुआत में ही हिंसा शुरू हो गई. पोलिंग पार्टियों पर हमले किए गए. वोटिंग से पहले नगालैंड के मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग ने कहा था कि हम उम्मीद करते हैं कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होगा और हमको स्पष्ट बहुमत हासिल होगा, जबकि वोटिंग के दौरान नगालैंड के तिजित टाउन विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र में धमाका हो गया था. तिजित जिले के एक मतदान केंद्र पर हुए देसी बम धमाके में एक व्यक्ति घायल हो गया था.  


साल 1963 में नगालैंड के अस्तित्व में आने के बाद कांग्रेस ने तीन मुख्यमंत्री दिए. लेकिन वह अब केवल 18 सीटों पर लड़ रही है, जबकि बीजेपी यहां 20 सीटों पर खड़ी है. फिलहाल यहां नगा पीपल्स फ्रंट की सरकार है.


पिछले चुनाव (2013) में एनपीएफ को 38, कांग्रेस को 8, बीजेपी को 1, एनसीपी को 4 सीटें मिली थीं. जबकि 8 निर्दलीय प्रत्याशी जीतकर आए थे.


Leave a Reply