BJP MP कौशल किशोर ने फिर उठाए सवाल, बोले- CMO द्वारा मरीजों को रेफरल लेटर देना गलत

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले की संसदीय सीट मोहनलालगंज के बीजेपी सांसद कौशल किशोर (BJP MP Kaushal Kishore) ने एक बार फिर प्रदेश में सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है. सांसद ने न्यूज 18 को दिए अपने बयान में सवाल उठाते हुए कहा है कि सीएमओ द्वारा मरीजों को रेफरल लेटर देना गलत है, क्योंकि इस प्रक्रिया से मरीजों को भर्ती होने मे देरी हो रही है. उन्होंने कहा है कि हॉस्पिटल को सीधे भर्ती किए जाने की जिम्मेदारी दी जाए. सांसद कौशल किशोर ने कहा है कि प्रशासन से ये मेरा व्यक्तिगत अनुरोध भी है, जिससे जनकल्याण जुड़ा है. बता दें इससे पहले 17 अप्रैल को भी सांसद ने ट्वीट कर व्यवस्था पर सवाल उठाया था.

कौशल किशोर ने ट्वीट कर लखनऊ प्रशासन पर आरोप लगाया था कि कोरोना काल में मरीजों की मदद करने के लिए जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, उनमें से ज्यादातर अधिकारियों का फोन बंद बता रहा है. उन्होंने लिखा था कि लखनऊ में करोना के मरीजों की मदद करने के लिए जिन  अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, उनमें से अधिकांश लोगों के फोन बंद बता रहे हैं. लखनऊ में करोना का कहर बढ़ता जा रहा है और लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं. बहुत से मरीज एडमिट नहीं हो पा रहे हैं. प्रशासन से मेरा आग्रह है कि कृपया सभी जिम्मेदार अधिकारी अपना-अपना मोबाइल बंद न करें. पीड़ित लोगों की बात सुने और उनको सुविधा मुहैया कराए एडमिट कराएं.
गौरतलब है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर भारी पड़ रही है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी हालात अच्छे नहीं हैं. यूपी सरकार अपने स्तर से त्वरित कदम उठाने का दावा कर रही है लेकिन अब इसे लेकर लखनऊ के मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र से सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के ही सांसद ने फिर से सवाल उठा दिए हैं.
 

Leave a Reply