अमेरिका में छाए आर्थिक मंदी के बादल….

अमेरिकी मैगजीन फोर्ब्स के लेऑफ ट्रैकर के अनुसार 2023 में अमेरीका में अब तक 150 से अधिक प्रमुख छंटनी में लगभग 194,000 अमेरिकी कर्मचारियों की नौकरियां गई हैं। आपको बता दें कि फोर्ब्स का लेऑफ ट्रैकर 100 से अधिक पदों को प्रभावित करने वाली छटनी की गणना करता है।

2023 में अभी भी लेऑफ की लहर जारी है और नियोक्ताओं को डर है कि ग्लोबल मंदी आने वाली है। चलिए जानते किस कंपनी ने अभी तक कितने कर्मचारियों की छटनी की है।

टेक कंपनियों में हुई ज्यादा छटनी

टेक कंपनियों को इस साल बड़ी छटनी का खामियाजा भुगतना पड़ा है। टेक में भी गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने जनवरी में 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला।

अल्फाबेट के अलावा अमेजन, जिसने पिछले साल के अंत में 18,000 से अधिक लोगों को काम से निकाला था।आपको बता दें कि नवंबर में 10,000 कर्मचारियों को निकालने के बाद कंपनी ने और 8,000 लोगों को नौकरी से निकाल दिया था।

इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट ने जनवरी में कटौती की घोषणा की थी, जिससे 10,000 कर्मचारी प्रभावित हुए, जबकि फरवरी में, माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाली इंटरनेट प्रौद्योगिकी कंपनी गिटहब ने 300 पदों को हटा दिया, और मई में, माइक्रोसॉफ्ट ने रेडमंड, वाशिंगटन में अपने मुख्यालय से 158 अन्य कर्मचारियों की कटौती की।

सिर्फ जनवरी मे गई 74 हजार से ज्यादा नौकरियां

आपको बता दें कि अमेरिका में सिर्फ एक महीने यानी जनवरी में 74,000 से अधिक अमेरिकी कर्मचारियों की नौकरी गई, जिसमें सेल्सफोर्स ने 7,900 लोगों को निकाला, गोल्डमैन सैक्स ने 3,200 लोगों को नौकरी से निकाला, और आईबीएम ने 3,900 लोगों को नौकरी से निकाला।

विनिर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनी 3 एम ने भी 2023 में कई दौर की छटनी की, स्कॉच टेप और पोस्ट-इट नोट्स निर्माता ने अप्रैल में 6,000 अन्य नौकरियों की कटौती से पहले जनवरी में 2,500 पदों की कटौती की थी।

इसके अलावा, इस साल की बड़ी छटनी वाली कंपनियों में से मॉर्गन स्टेनली, जिसने मई में 3,000 पदों की कटौती की, डेविड ब्राइडल, जिसने 9,200 से अधिक की कटौती की, डेल (6,650), और डिज़नी (7,000) शामिल हैं।

मीडिया में भी गई नौकरी

फोर्ब्स के मीडिया लेऑफ ट्रैकर के अनुसार, 2023 में छटनी ने लगभग 40 मीडिया कंपनियों से भी नौकरियां गई है, जिसमें इस सप्ताह कटौती का एक दौर शामिल है, जिसमें ईएसपीएन के 20 ऑन-स्क्रीन कर्मचारी प्रभावित हुए हैं, जिनमें कथित तौर पर लंबे समय से विश्लेषक जेफ वान गुंडी भी शामिल हैं।

इसके अलावा ब्लूमबर्ग ने 10 कर्मचारी, वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी ने 100, द एथलेटिक ने 20, द लॉस एंजिल्स टाइम्स ने 74, स्पॉटिफाई ने 200और वाइस मीडिया ने अब तक 100 लोगों को निकाला है।

Leave a Reply