बजट से खुश CM रेखा गुप्ता, दिल्ली को मिली बड़ी सौगातें
दिल्ली |दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बार बजट में दिल्ली को 1348 करोड़ मिले उसके लिए धन्यवाद। केंद्र सरकार ने इस बार विकास कार्यों पर खर्च और बढ़ाया है। मैं अपनी ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, गृहमंत्री अमित शाह का भी आभार। ये बहुत संतुलित विकास वाला बजट था। ये बजट गरीबों को भरोसा देने वाला बजट है। युवाओं को रोजगार देने वाला है।रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार इस साल के केंद्रीय बजट में घोषित 5 नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप में प्रस्तावित नरेला एजुकेशन हब को शामिल करवाने की कोशिश करेगी। सीएम ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार का केंद्रीय बजट दिल्ली के लिए संतुलित, शानदार और नई दिशा देने वाला है। इस बजट ने देश की महिलाओं और युवाओं सहित हर वर्ग और श्रेणी को अवसर प्रदान किए हैं।
बुलेट ट्रेन और एयरपोर्ट का कनेक्शन; बजट में दिल्ली-NCR को क्या-क्या मिला
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली बजट के प्रावधानों का अधिकतम लाभ उठाने की कोशिश करेगी, उन्होंने पिछले बजट में दिल्ली, पुड्डुचेरी के लिए पूंजी हस्तांतरण के लिए राज्यों को विशेष सहायता में 6,275 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2026-27 के बजट में 15,380 करोड़ रुपये करने का हवाला दिया।उन्होंने कहा कि दिल्ली को केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत 2025-26 में 12,483 करोड़ रुपये की तुलना में 13,611 करोड़ रुपये के बढ़े हुए आवंटन से भी फायदा होगा।
दिल्ली को बजट से फायदा होगा
सीएम ने बजट में घोषित विभिन्न योजनाओं पर भी प्रकाश डाला, जिसमें हर जिले में लड़कियों के लिए हॉस्टल, स्वच्छ ऊर्जा प्रोत्साहन और दिल्ली में केंद्र सरकार के अस्पतालों के लिए बढ़ा हुआ फंड शामिल है। रेखा गुप्ता ने कहा कि शहर में लाखों लोगों को इसका सीधा फायदा होगा।
बजट में एम्स समेत दिल्ली के इन 5 अस्पतालों को पहली बार मिले 10 हजार करोड़ रुपये
उन्होंने कहा कि दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा से राष्ट्रीय राजधानी में परिवहन बुनियादी ढांचे को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली कैंपस में कंटेंट क्रिएटर लैब खोलने और एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (AVGC) सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए अपने स्कूलों और कॉलेजों को जोड़ने के लिए बजट घोषणा का अधिकतम लाभ उठाने की भी कोशिश करेगी।
ये नेक्स्ट जेनरेशन बजट : सीएम
दिल्ली सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर योजनाओं का लाभ ले सकती है। ये बजट दिल्ली के हित में है। महिलाओं के लिए, खासकर लड़कियों के लिए हर जिले में होस्टल बनाने के लिए बजट का प्रावधान रखा गया है। यह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि ये नेक्स्ट जेनरेशन बजट है। इस बजट में दिल्ली के लिए 1,348 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह पैसा दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर, पानी, और बुनियादी सुविधाओं पर लगाया जाएगा।दिल्ली पुलिस का पूरा खर्च आज भी केंद्र सरकार उठाती है। इस साल इसके लिए 12,503 करोड़ रुपये रखे गए हैं। इसमें पुलिस कर्मियों का वेतन, थाने, गाड़ियां, तकनीक और सुरक्षा व्यवस्था सब शामिल हैं। यह बहुत बड़ा लाभ इसलिए है क्योंकि देश के बाकी राज्यों को यह खर्च खुद उठाना पड़ता है।इस वजह से दिल्ली सरकार अपने बजट का पैसा स्कूल, अस्पताल, सड़क, पानी और गरीबों की योजनाओं में लगा पाती है। इसमें माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी की भूमिका और सहयोग दिल्ली के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
