कलेक्टर ने मत्स्य उत्पादन गतिविधि को बढ़ावा देने मत्स्य गतिविधियों की समीक्षा

अनुपपुर : जिले में मत्स्य उत्पादन गतिविधि को बढ़ावा देने के उद्देष्य से कलेक्टर आशीष वाशिष्ठ ने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में बैठक कर मत्स्य गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वाशिष्ठ शर्मा, ग्रामीण आजीविका मिशन के डीपीएम शशांक प्रपात सिंह, सहायक संचालक मत्स्य सलिल सोंधिया व आजीविका मिशन एवं स्व-सहायता के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने सहायक संचालक एवं जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिषन से पूर्व में संचालित केज कल्चर इकाईयों के पुनः संचालन की संभावनाओं पर चर्चा चर्चा की एवं मत्स्य पालन हेतु इच्छुक स्व-सहायता समूह के सदस्यों से कर प्रोत्साहित किया। मत्स्य पालन केज कल्चर गतिविधियों के संबंध में संचालन करने वाले स्व सहायता ट्रेनिंग दी जाएं, जिससे वे केज कल्चर का बेहतर संचालन कर सकें। कलेक्टर ने अच्छी किस्म के मत्स्य बीज चयन के संबंध में भी चर्चा किया तथा मत्स्य विभाग के अधिकारियों को तकनीकी सहायता हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में समूह के सदस्यों ने केज कल्चर गतिविधि के संचालन के संबंध में जानकारी देते हुए मत्स्य पालन के सफतलापूर्वक कार्य करने की बात कही।

Leave a Reply