चिड़ियाघर में केक काटकर शावक अवनी और व्योम का मना जन्मदिन….

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में शनिवार को सफेद बाघिन सीता के दो शावक अवनी और व्योम के पहले जन्मदिन पर चिड़ियाघर प्रशासन ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और स्कूली विद्यार्थी भी उपस्थित थे। चिड़ियाघर प्रशासन ने 15 किलो का केक मंगवाकर कटवाया।

चिड़ियाघर की निदेशक ने क्या कहा?

चिड़ियाघर की निदेशक आकांक्षा महाजन ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों को जैव विविधता संरक्षण में बाघों के महत्व के बारे में जागरुक करेगा। उन्होंने कहा कि जैसे परिवार में दोस्तों का जन्मदिन मनाते हैं वैसे ही अवनी और व्योम चिड़ियाघर परिवार का हिस्सा है। इसलिए इनका जन्मदिन मनाया गया। इनके जन्मदिन को और खास मनाने के लिए इनको खाने में कीमा दिया गया था। अन्य मांसाहारी जानवरों को भी कीमा और चिकन लालीपाप और शाकाहारी जानवरों को चाकलेट दी गई थी। हाथी को गन्ने दिए गए थे।

Leave a Reply