घर के इस दिशा में भूलकर भी न लगाएं तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा सबसे पवित्र पौधे का दर्जा दिया गया है। घर में तुलसी का पौधा रखना शुभ माना जाता है और ऐसा करने से कई लाभ होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में तुलसी का पौधा रखने के कुछ नियम भी होते हैं? मान्यताओं के अनुसार इन नियमों का पालन न करने से घर में नकारात्मक्ता फैलती है। बता दें कि तुलसी के पौधे को सौभाग्य का प्रतीक माना गया है, लेकिन यदि इसे घर में सही से न रखा जाए तो इसका शुभ परिणाम नहीं मिलता है। ऐसे में यदि आपके घर में भी तुलसी का पौधा लगा हुआ है तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि घर में तुलसी का पौधा किस दिशा में नहीं रखना चाहिए और ऐसा करने से क्या नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं।

किस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा?

दक्षिण दिशा: दक्षिण दिशा यमराज की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में तुलसी का पौधा रखने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो सकती है और परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

उत्तर-पश्चिम दिशा: उत्तर-पश्चिम दिशा राहु की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में तुलसी का पौधा रखने से धन हानि हो सकती है और परिवार में कलह-कलेश हो सकते हैं।

तुलसी का पौधा रखने की सही दिशा

पूर्व दिशा: पूर्व दिशा सूर्योदय की दिशा मानी जाती है। यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा के लिए शुभ मानी जाती है। पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा रखने से धन-वैभव और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

उत्तर-पूर्व दिशा: उत्तर दिशा कुबेर की दिशा मानी जाती है। यह दिशा धन और समृद्धि के लिए शुभ मानी जाती है। उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा रखने से धन-दौलत में वृद्धि होती है और परिवार में खुशहाली आती है।

ईशान कोण: ईशान कोण भगवान शिव का स्थान माना जाता है। यह दिशा ज्ञान और विद्या के लिए शुभ मानी जाती है। ईशान कोण में तुलसी का पौधा रखने से विद्या-बुद्धि में वृद्धि होती है और परिवार में तरक्की होती है।

तुलसी के पौधे के पास नहीं होना चाहिए अंधेरा

जी हां, तुलसी का पौधा घर में रखना शुभ होता है मगर इसका ध्यान रखना चाहिए कि ये पौधे को हमेशा ऐसे स्थान पर रखें जहां से दिन में भी धूप आता हो। अगर आपके घर में तुलसी का पौधा ऐसे स्थान पर रखा हुआ है जहां हमेशा अंधेरा रहता हो, तो इसे अच्छा नहीं माना जाता है।

तुलसी के पौधे से जुड़े अन्य नियम

कोशिश करें कि तुलसी का पौधा गमले या किसी छोटे बर्तन में न लगाकर हमेशा जमीन पर ही लगाएं। इस पौधे को नियमित रूप से पानी देना बेहद शुभ माना जाता है। यही कारण है कि बहुत से लोग सूर्य देवता को अर्घ देते समय तुलसी के पौधे के पास ही रहते हैं। साथ ही अगर संभव हो तो तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं इसे शुभ माना जाता है।
तुलसी के पत्तों को तोड़ते समय "ॐ तुलसी देवी नमः" का मंत्र जरूर बोलना चाहिए।
 

Leave a Reply