इन अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर रमजान के महीने में हो सकती हैं तैयार

रमजान का महीना एक बहुत ही खास और पाक समय होता है, जब लोग न केवल अल्लाह की इबादत करने के लिए रोजा रखते हैं, बल्कि साथ में अपने घरों में इफ्तार पार्टी का आयोजन करते हैं। ऐसे मौके पर महिलाएं खूब सजती और संवरती हैं और नए-नए आउटफिट कैरी करती हैं। तो इस रमजान यदि आप भी खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो बॉलीवुड की कुछ प्रमुख अभिनेत्रियों से लुक्स और मेकअप टिप्स ले सकती हैं, जो न केवल ट्रेंडिंग हैं, बल्कि बेहद आकर्षक भी हैं। यहां हम आपको पांच ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप प्रेरित हो सकती हैं। इन अभिनेत्रियों के मेकअप से लेकर आउटफिट्स तक, आप आसानी से रमजान के महीने में खुद को खूबसूरत बना सकती हैं। आइए जानते हैं, इन अभिनेत्रियों के शानदार लुक्स के बारे में, जो आपको इस महीने में एक नई रचनात्मकता और आत्मविश्वास देंगे।
हिना खान
अगर कुछ वेलवेट फैब्रिक का कैरी करना चाहती हैं तो हिना खान के इस लुक से टिप्स लें।
इस तरह का पटियाला सूट देखने में कमाल का लगता है।
इसके लिए आप स्लीक स्टाइल में पोनीटेल बनाएं।
अगर आपका सूट चटक रंग का है तो उसके साथ मेकअप ज्यादा हैवी न करें।
दीपिका कक्कड़
कुछ सिंपल कैरी करने का मन है तो दीपिका कक्कड़ से लुक से टिप्स लें।
इस तरह का पर्पल सूट आपके लुक पर कमाल का लगेगा।
इसके साथ कानों में झुमके अवश्य पहनें, क्योंकि उससे लुक अच्छा दिखेगा।
पैरों में हील्स अगर आप पहनेंगी तो और कमाल की लगेंगी।
हुमा कुरैशी
अगर आपको आरामदायक कपड़े पहनने का शौक है तो इस तरह का कॉ-ऑर्ड सेट बेहतर विकल्प है।
इस तरह का कॉ-ऑर्ड सेट आसानी से बाजार में मिल जाएगा।
इसका रंग हल्का है तो आप उसके साथ हैवी मेकअप कैरी कर सकती हैं।
इसके साथ अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल करके खुला छोड़ दें।
आयशा खान
हाल ही में शरारत गाने से मशहूर हुईं आयशा खान के इस सूट लुक से आप टिप्स ले सकती हैं।
इस तरह का सूट आपके लुक को पूरी तरह से बदल देगा।
खासतौर पर अगर आप पहली बार इफ्तार की दावत दे रही हैं तो ऐसा हैवी सूट पहन सकती हैं।
इसके साथ आप अपनी हेयर स्टाइल खास रखें।
रमजान का दिखा चांद, रोजा आज से, हैदराबादी जानमाज-ऊद और कस्तूरी इत्र की मांग
हाथरस
हर रोज़ा बने बरकत का पैगाम…” अपनों को भेजें ये प्यारी रमजान शायरी
रिलेशनशिप
देश में दिखा रमजान का चांद, आज से पहला रोजा, जानें इस पाक महीने में क्या करें और क्या न करें
आस्था
रमजान का पाक महीना शुरू, अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन संदेशों से दें मुबारकबाद
त्योहार
चांद के दीदार के साथ बरसने लगीं रहमतें, नूर में डूबी राजधानी दिल्ली; आज से मुकद्दस महीना शुरू
गौहर खान
शरारा सूट पहनना पसंद है तो गौहर खान के लुक से टिप्स लें।
ऐसा सिंपल लेकिन खूबसूरत शरारा आप कभी भी कैरी कर सकती हैं।
इसके साथ अपने बालों को या तो कर्ल करके खुला छोड़ दें, वरना मेसी बन बनाएं।
