क्रीमी मसाला चाप की आसान रेसिपी से घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद, खाने वाले बार-बार मांगेंगे बनाने की फरमाइश

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

  • 500 ग्राम सोया चाप स्टिक्स
  • 1 कप दही
  • 1/2 कप ताजा क्रीम
  • 2-3 प्याज (बारीक कटे हुए)
  • 2 टमाटर (प्यूरी)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • तेल/मक्खन
  • गरम मसाला, धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर
  • कसूरी मेथी
  • नमक स्वादानुसार

विधि :

  • सबसे पहले, सोया चाप स्टिक्स को छोटे टुकड़ों में काट लें और सुनहरा होने तक तेल में फ्राई करें।
  • एक पैन में तेल गरम करें, उसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें।
  • अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ देर और भूनें।
  • टमाटर की प्यूरी, हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर तेल छोड़ने तक पकाएं।
  • इसमें फेंटी हुई दही मिलाएं और लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं।
  • जब ग्रेवी अच्छी तरह पक जाए, तो इसमें तली हुई चाप डालें।
  • ग्रेवी को क्रीमी बनाने के लिए, आंच को धीमा रखें।
  • अब ताजी क्रीम, कसूरी मेथी, गरम मसाला और नमक मिलाएं। अच्छी तरह मिक्स करें।
  • ढक्कन लगाकर 5-7 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें ताकि सारे फ्लेवर चाप के अंदर चले जाएं।
  • धनिया पत्ती से गार्निश करें और गरमा गरम रोटी या नान के साथ सर्व करें।

Leave a Reply