Happy Teachers Day 2018: वॉट्सऐप और फेसबुक स्टेटस के जरिए करें विश

जिंदगी में गुरु को भगवान से भी ऊंचा दर्जा दिया जाता है। एक शिक्षक न सिर्फ आपको लिखना-पढ़ना सिखाता है बल्कि आपको जिंदगी में परेशानियों से लड़ना भी सिखाता है। हर बार की तरह इस बार भी टीचर्स डे को सेलिब्रेट करने की तैयारी जोरों से चल रही है। ऐसे में इस खास दिन आप भी अपने फेवरिट टीचर को स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो उन्हें फेसबुक और वॉट्सऐप के जरिए मेसेज भेज सकते हैं। उनके लिए खास स्टेटस अपडेट कर उन्हें ये बता सकते हैं कि वे आपकी जिंदगी में क्या महत्व रखते हैं। पढ़ें, वॉट्सऐप और फेसबुक पर टीचर को विश करने के लिए खास संदेश…
याद रखें: एक किताब, एक कलम, एक बच्चा और एक शिक्षक दुनिया को बदल सकता है। – मलाला यूसुफज़ई
एक अच्छा शिक्षक आशा की प्रेरणा, कल्पना को साकार और अध्यन के लिए प्रेम जगा सकता है। -ब्रैड हेनरी
अच्छा शिक्षक मोमबत्ती की तरह होता है। वो दूसरों को बनाने में खुद को न्योछावर कर देता है। – मुस्तफा कमला अतातुर्क
एक अच्छा शिक्षक उस मनोरंजन करने वाले की तरह है जो सबसे पहले उसे सुनने या देखने वाले का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। इसके बाद वो उन्हें शिक्षा देता है। – जॉन हेनरिक
गुरु केवल वह नहीं जो हमें कक्षा में पढ़ाते हैं बल्कि हर वो व्यक्ति जिससे हम सीखते हैं वह हमारा गुरु है।
शिक्षा वह तपस्या है जो जीव को इंसान बनाती है।
ज्ञान तो किताबों में भी लिखा होता है उस ज्ञान को जीवन के अनुभव के साथ जोड़कर गुरु हमें जो शिक्षा देते हैं वह हमारा जीवन सार्थक बनाती है।
बच्चों के भविष्य के निर्माण का सबसे बड़ा जिम्मेदार व्यक्ति उसका शिक्षक ही होता है।
ज्ञान देने वाले गुरु ना होते तो संसार आज भी अज्ञान में भटका होता।
शिक्षक वह व्यक्ति है जो हमें अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाते हैं।
मां-बाप बच्चे को जन्म देते हैं लेकिन शिक्षक बालक का बौद्धिक निर्माण करते हैं।
बीते समय को भूल जाइए लेकिन पुरानी गलतियों से मिली शिक्षा को कभी ना भूलें।
बिना गुरु के आप सिर्फ किताबें पढ़ सकते हैं ज्ञानी नहीं बन सकते।
