HBSE 12th Result 2019: दोपहर 3 बजे जारी होगा 12th का रिजल्ट, यहां पाए Direct Link
हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष जगबीर सिंह ने बताया कि दोपहर 2 बजे हरियाणा बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जारी करेगा।
बता दें कि बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) 12वीं के नतीजों को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। हरियाणा बोर्ड इस बार 12वीं क्लास के परिणामों को रिकॉर्ड 40 दिन में जारी कर रहा है। करीब 2 लाख से ज्यादा छात्र बारहवीं के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने इस बार 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 7 मार्च से लेकर 5 अप्रैल तक करवाया गया था। 12वीं में कुल 1.91 छात्रों ने हिस्सा लिया था।
ऐसे जांचे BSEH Class 12th Result 2019
Step 1: haryana12.jagranjosh.com पर जाएं ।
Step 2: मांगी गई जानकारी भरें।
Step 3: जानकारी दर्ज करने के बाद रिजल्ट पर क्लिक करें।
Step 4: रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
Step 5: रिजल्ट डाउनलोड कर लें।
अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड करने के बाद छात्रों को12 वीं परिणाम का एक प्रिंटआउट अपने पास संभालकर रखना होगा। बीएसईएच 12 वीं परिणाम 2019 की ऑनलाइन कॉपी केवल अंतिम परिणाम के रूप में काम करेगी। छात्रों को अपने संबंधित संस्थानों से हरियाणा बोर्ड 12 वीं परिणाम 2019 की मार्कशीट एकत्र करनी पड़ेगी।