HDFC Bank ने इन खूबियों के साथ लॉन्च किए 3 नए कार्ड

नई दिल्ली। HDFC Bank ने Credit Card बाजार में अपनी खोई जमीन वापस पाने के लिए दोबारा इसमें एंट्री ले ली है। HDFC Bank ने बुधवार को 3 नए Credit Card लॉन्च किए हैं, जो कई खूबियों के साथ आए हैं। इनमें Cashback Offers, Reward Point जैसे फीचर मिलेंगे। HDFC Bank के ग्रुप हेड (Payments, Consumer Finance, Digital Banking & IT) पराग राव ने बताया कि बैंक क्रेडिट कार्ड बाजार में नई स्ट्रैटेजी के साथ उतर रहा है।
15 मिलियन मौजूदा क्रेडिट कार्ड कस्टमर को और अच्छी सर्विस देना हमारा मकसद है। नए कस्टमर के लिए आने वाले समय में कई प्रोडक्ट लॉन्च होंगे। उन सेगमेंट को कवर किया जाएगा जहां बैंक के प्रोडक्ट नहीं हैं। हम कुछ कंपनियों के साथ स्ट्रैटेजिक एलायंस करेंगे ताकि कस्टमर को ज्यादा सर्विस मिल सके। उन्हें Complimentary Service दे सकें। उन पार्टनर्स के साथ बैंक का एसोसिएशन काफी पुराना रहा है। डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देना है। ग्राहक आसानी से कस्टमर केयर तक पहुंच सके। Bank ने बीते दिनों Paytm के साथ मिलकर Cobranded Credit Card लॉन्च किया था। इसके तहत कई फीचर ग्राहकों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एचडीएफसी बैंक में टेक्नोलॉजी से जुड़ी खामियों के चलते रिजर्व बैंक ने दिसंबर, 2020 में ऋणदाता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके द्वारा नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोक लगा दी थी |
