MP में झमाझम बारिश से मौसम बदला, 5 डिग्री तक गिरा तापमान—जानें आज का हाल

MP Weather: बीते कुछ दिनों से मध्य प्रदेश के मौसम में उठापटक देखने को मिल रही है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी ने दस्तक दी है. रीवा और शहडोल संभाग में पारा 5 डिग्री तक लुढ़क गया है. इस मौसमी हलचल से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन दूसरी तरफ किसानों के फसलें भी खराब हुई हैं. आइए जानते है कि आज कैसा रहेगा मौसम?

IMD (मौसम केंद्र) के अनुसार

IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के अनुसार, शुक्रवार से प्रदेश में बारिश का दौर थमेगा और भीषण गर्मी पड़ने लगेगी। इससे दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी होगी. बता दें कि अप्रैल की शुरुआत में ही आंधी-बारिश के स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव रहे. गुरुवार को भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) की एक्टिविटी देखने को मिली. इनके असर से पूर्वी हिस्से के उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी और बालाघाट में मौसम बदला रहा.

नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस

मौसम विभाग की मानें तो 15 अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी हिस्से में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होगा. हालांकि, एमपी में इसका असर कम ही देखने को मिलेगा. मध्य प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी. अगले 5 दिनों तक राज्य में कही भी तेज बारिश और आंधी तूफान की संभावना बिल्कुल भी नहीं दिख रही है.

Leave a Reply