डिप्रेशन में आकर पति-पत्नी ने फांसी लगा दी जान, पेट में था छह माह का गर्भ 

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया में एक दंपति ने आत्महत्या कर ली थी। इसमें एक नहीं नहीं तीन गईं हैं। महिला 6 माह की गर्भवती थी। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहुत बहस हुई थी। पत्नी घरवालों से अलग रहने के लिए पति पर दबाव बना रही थी। पति अलग होना नहीं चाह रहा था। इसको लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। ये विवाद चार दिन से चल रहा था। आखिर में डिप्रेशन में आकर युवक ने आत्महत्या कर ली। पति की मौत पत्नी से देखी नही गई और उसने भी अपनी जान दे दी। 
जानकारी के अनुसार रिशु कुमार (20) और रंजना देवी (18) का कुछ माह पहले अंतर्जातीय विवाह हुआ था। घटना मीरगंज के बघवा गांव की है। नाम न बताने की शर्त पर मृतक रिशु के रिश्तेदार ने बताया कि अंतर्जातीय विवाह से नाराज घरवाले रंजना को आए दिन ताने मारते रहते थे। ताने और प्रताड़नाओं से तंग आकर पति रिशु से अलग रहने जिद कर रही थी। रिश्तेदार ने बताया कि दोनों की मुलाकात साल भर पहले मीरगंज थाना क्षेत्र के बघवा गांव में हुई थी। पहले दोस्ती हुई। फिर कुछ ही महीने में ये दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर शादी हो गई। लड़का और लड़की दोनों अलग जाति से थे। लड़का ओबीसी और लड़की एससी कास्ट की थी। इसी कारण लड़के के घरवालों ने रिश्ते से इनकार कर दिया था।
आत्महत्या वाले दिन रविवार को सुबह भी पति-पत्नी के बीच खूब झगड़ा हुआ था। खेत पर जाने से पहले सास ने बहू को खाना बनाने को कहा। मगर रंजना चुपचाप जाकर कमरे में सो गई। इसके बाद सास और ससुर बघवा गांव स्थित खेत पर चले गए और देर शाम करीब 6 बजे लौटे तो बेटे को खोजा। उसका कमरा अंदर से बंद था। जिसके बाद बहू को उसके कमरे से उठाया और फिर बेटे को कमरे से बुलाने को कहा। अंदर से कमरा बंद होने पर रंजना ने जब खिड़की से कमरे के अंदर झांका तो पति फंदे से झूलता मिला। रंजना की चीखने सुनी तो घर वाले आए और कमरे का दरवाजा तोड़ा, लेकिन जब तक रिशु की मौत हो चुकी थी। पति की मौत देखकर रंजना ने अपनी सास से कहा कि जब मेरे पति ही इस दुनिया में नहीं रहे तो मैं जीकर क्या करूंगी। इसके बाद वह भी अपने कमरे में गई और उसने भी कमरे को अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसने भी फंदे से लटक कर जान दे दी। बताया जा रहा है कि रंजना के पेट में छह माह का गर्भ पल रहा था। पति-पत्नी के झगड़े ने एक मासूम दुनिया में आने से पहले ही मौत की नींद सो गया।

Leave a Reply