ICC क्रिकेट क्लीनिक: जब बोल पड़े धोनी, ‘पंत ने सिक्स मारा है, देखना अब ये भी मारेगा’

यह आवाज महेंद्र सिंह धोनी की थी. उनके साथ युजवेंद्र चहल और मोहम्मद शामी दूर से ही इस आयोजन का लुत्फ उठा रहे थे. अगली गेंद जाकर सीधे स्टैंड से टकराई, बच्चों ने पंड्या के शॉट्स पर जोरदार तालियां बजाई. बाद में पंड्या ने अपनी सिग्नेचर स्टाइल में जश्न मनाया जैसा वह मुंबई इंडियन के मैच जीतने पर करते हैं. 

उधर, क्रिकेट विश्वकप की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी वीडियो में कोहली ने इस आयोजन के संबंध में कहा, "मेरा मानना है कि क्रिकेट बच्चों की जिंदगी में वास्तव में बदलाव ला सकता है. यह वास्तव में आपको एक इंसान के रूप में बेहतर बनाता है क्योंकि इसमें आप ऐसे दौर से गुजरते हो जो कि काफी हद तक जिंदगी से मिलते जुलते हैं."

Leave a Reply