INS विक्रमादित्‍य पर पहुंचीं रक्षा मंत्री, मिग 29 की बनीं ‘पायलट’

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण नौसेना के अधिकारियों से मिलीं.  उनका ये दौरा कई मायनों में खास था…इस दौरान वे INS विक्रमादित्‍य पर भी पहुंचीं. वे मिग 29 की पायलट सीट पर पहुंची और उसके बारे में जानकारी हासिल की. अपने इस दौरे में उन्‍होंने सेना के समक्ष आने वाली चुनौतियों को जानने का प्रयास किया.वे देश के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट करियर आईएनएस विक्रमादित्‍य पर पहुंची.बता दें कि ये एयरक्राफ्ट करियर 44,500 टन का है और इस पर एक साथ 30 एयरक्राफ्ट ले जाए जा सकते हैं.रक्षा मंत्री ने इस बात का भी जायजा लिया कि युद्ध की स्थिति के लिए हमारी सेना कितनी तैयार है.

यही नहीं उन्‍होंने आईएनएस दीपक पर मौजूद मेडिकल सुविधाओं का जायजा भी लिया.रक्षा मंत्री ने ये भी देखा कि किस तरह नौसेना के अधिकारी दिन-रात हमारी सुरक्षा में तैनात रहते हैं.गौरतलब है कि रक्षा मंत्री दो दिवसीय दौरे के तहत गोवा नेवल एरिया में पहुंचीं थीं.इस दौरान वे नौसेना की ड्रेस में नजर आईं.उन्‍होंने नौसेना के अधिकारियों के साथ हर पक्ष को जानने का प्रयास किया.उनके इस दौरे की कई तस्‍वीरें व वीडियोज ट्विटर हैंडल Raksha Mantri पर शेयर किए गए हैं.

Leave a Reply