IRCTC लेकर आया है शानदार टूर पैकेज

नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम शुरू होने को है, ऐसे में आप में से कई लोग बर्फबारी का मजा लेने के लिए, पहाड़ों की तरफ रुख करने का मन बना रहे होंगे। सर्दियों के मौसम में पहाड़ सैलानियों को खासा लुभाते रहे हैं। अगर आप इन सर्दियों में पहाड़ों की ठंडी और बर्फीली वादियों का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो, हिमाचल प्रदेश में स्थित डलहौजी और धर्मशाला घूमने लायक सबसे बहतर जगहों में से एक हैं। इन दोनों जहगों के लिए काफी शानदार टूर पैकेज की पेशकश भी कर रहा है।
IRCTC के इस टूर पैकेज की सबसे खास बात यह है कि, इसमें आपको पहाड़ों के साथ साथ अमृतसर और चंडीगढ़ घूमने का मौका भी मिलेगा।
