JDU सांसद कविता सिंह को जान से मारने की धमकी

बिहार के सीवान से JDU सांसद कविता सिंह और उनके पति अजय सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। दिल्ली में सांसद कविता सिंह के मोबाइल पर इंटरनेट कॉल आया। धमकी देने वाले शख्स ने खुद का नाम अखलाक बताया और कहा कि उनकी एवं उनके पति की यूपी के कमलेश तिवारी की तरह हत्या की जाएगी। सासंद कविता सिंह के पति अजय हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष हैं और बिहार के बाहुबली नेता माने जाते हैं।इसके बाद सासंद ने सीवान एसपी को इस मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साइबर टीम की मदद से धमकी देने वाले का पता लगाया जा रहा है। सीवान सांसद कविता सिंह संसद के मॉनसून सत्र में हिस्सा लेने दिल्ली गई हुई हैं। 

Leave a Reply