JEE Main April Session Postponed: जेईई मेन 2021 अप्रैल सत्र स्थगित, नई तारीखों की घोषणा जल्द

JEE Main April Session Postponed: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य 2021 अप्रैल सत्र को स्थगित कर दिया गया है. ये थी परीक्षा की तारीखें-
जेईई परीक्षा 2021 अप्रैल सत्र की परीक्षा तारीख: 27,28,29,30 अप्रैल 2021.
शिक्षा मंत्री ने स्थगन की घोषणा करते हुए कहा, "हमारे छात्रों और उनके शैक्षणिक करियर की सुरक्षा शिक्षा मंत्रालय और मेरी प्रमुख चिंताएं हैं." जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी. शिक्षा मंत्रालय ने कहा, तारीखों और परीक्षा की घोषणा के बीच छात्रों को 15 दिन का समय मिलना चाहिए.जेईई मेन अप्रैल सत्र के लिए संशोधित तिथि की घोषणा परीक्षा से कम से कम 15 दिन पहले की जाएगी.
अप्रैल सेशन में सिर्फ पेपर 1 की परीक्षा होनी थी
अप्रैल सेशन में सिर्फ पेपर 1 की परीक्षा होनी थी. पेपर -1 की परीक्षा, इंजीनियरिंग कॉलेजों में केवल बीई और बीटेक में दाखिले के लिए होती है.बता दें कि छात्र ट्विटर पर #postponejee के साथ JEE Main 2021 अप्रैल की परीक्षा को स्थगित करने पर जोर दे रहे थे.जेईई परीक्षा 2021 मई सत्र की परीक्षा तारीखें: 24,25,26 27,28 मई 2021. जेईई मेन पेपर 2 ए (बी.आर्क) और 2बी (प्लानिंग) परीक्षा का आयोजन मई सेशन में किया जाना तय किया गया था, अब देखना होगा कि ये एग्जाम कब आयोजित किया जाएगा.
संपन्न हो चुकी हैं दो सत्र की परीक्षाएं
इस बार जेईई मेन परीक्षा 2021 का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से चार चरणों में किया जा चुका है. इनमें से फरवरी और मार्च चरण की परीक्षा संपन्न कराई जा चुकी है. अभी दो चरण की परीक्षाएं होना शेष है. अप्रैल सत्र की परीक्षा 27 अप्रैल 2021 से 30 अप्रैल 2021 के बीच होनी थी, जो स्थिगत हुई. मई सत्र की परीक्षा 24 मई 2021 से 28 मई 2021 के बीच होनी है, जिसे स्थगित करने की प्रबल संभावना है.
