NCR में आज लू के आसार

नई दिल्ली | दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार से लोगों को भीषण लू का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।राजधानी के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को दिनभर तेज चमकदार सूरज निकला। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तीखी और तेज हो गई। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। जबकि, न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

Leave a Reply