NSG कमांडो ने पत्नी-साली को गोली मारकर की खुदकुशी, मानेसर कैंप में हुई वारदात

नई दिल्ली.गुड़गांव में एक नेशनल सिक्युरिटी गार्ड (NSG कमांडो) ने पत्नी और साली को गोली मारने के बाद खुदकुशी कर ली। घटना मंगलवार सुबह मानेसर के एनएसजी कैंप में हुई। दोनों महिलाओं को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, कमांडो ने सर्विस रिवॉल्वर से गोलियां चलाई हैं। फिलहाल, घटना के पीछे की वजह साफ नहीं है।

 

सर्विस रिवॉल्वर से चलाई गोलियां

– एसीपी मानेसर, धर्मवीर सिंह ने बताया कि कमांडो जितेंद्र कुमार एनएसजी कैंपस के मकान नंबर 42 में फैमिली के साथ रहता था। सुबह किसी बात पर जितेंद्र ने सर्विस रिवॉल्वर से पत्नी गुदन और साली खुशबू को गोली मारी। इसके बाद खुद भी सुसाइड कर लिया।

– पुलिस जब मौके पर पहुंची तो जितेंद्र की मौत हो चुकी थी। पत्नी और साली को रॉकलैंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। उनकी हालत गंभीर है। फिलहाल, घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है।

डेपुटेशन पर NSG में आया था जितेंद्र

– पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र मूलरूप से कानपुर का रहने वाला था। वह बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स (बीएसएफ) में एएसआई की पोस्ट पर था। डेप्यूटेशन पर एनएसजी में आया था।

Leave a Reply