दिल्ली में दहशत, दो सगे भाईयों की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच तेज

राजधानी दिल्ली के जाफराबाद से डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है| यहां देर रात करीब 1:40 बजे फायरिंग में दो भाईयों की मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी | मृतक की पहचान 31 साल के फजील के रूप में हुई. वहीं, फजील के 33 साल के भाई नदीम को गंभीर हालत में परिजन जाफराबाद के जेपीसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया. इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत का माहौल है |

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर सबूत जुटाए. आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं |

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया

दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा |शुरुआती जांच में पुलिस को ये मामला आपसी रंजिश का लग रहा है. हमलावरों का सुराग तलाशने को पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है |

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार सुबह इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आज तड़के करीब 1:40 बजे जाफराबाद थाना पुलिस को इलाके में फायरिंग की घटना की सूचना मिली. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति मृत पाया गया, जिसकी पहचान फजील (31 साल), पिता अब्दुल, निवासी गली नंबर 30/8, जाफराबाद के रूप में हुई. उसके सगे भाई नदीम (33 साल) को परिवार वाले पास के जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया |आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं |

Leave a Reply