Parliament Budget session 2019: राज्यसभा में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली। लोकसभा और राज्यसभा (Rajya Sabha) में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर चर्चा हो रही है। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi ) आज राज्यसभा में जवाब देंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और पीयूष गोयल राज्यसभा में कई बिल भी पेश करेंगे।
मंगलवार को लोकसभा में अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आपातकाल और तीन तलाक पर घेरा, साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा 2 जी और कोल घोटाला पर किए गए सवाल का भी जवाब दिया।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हम कानून से चलने वाले लोग हैं और किसी को जमानत मिली है तो वह इसका आनंद ले, लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी, हमें गलत रास्ते पर जाने की जरूरत नहीं है। पीएम मोदी ने संबोधन खत्म होने के बाद सभी सांसदों से प्रस्ताव को पारित करने की अपील की। प्रस्ताव पर लाए गए सभी संशोधन ध्वनिमत से खारिज हो गए। स्पीकर ने सभी संशोधनों को अस्वीकार कर दिया।सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई
