बच्चे और बड़े दोनों के लिए परफेक्ट: घर पर बनाएं क्रिस्पी और सॉफ्ट आलू उत्तपम

सामग्री :

– डोसा बैटर: 2 कप (आप बाजार से भी ले सकते हैं या घर पर बना सकते हैं)
– उबले हुए आलू: 2-3 (अच्छी तरह से मैश किए हुए)
– प्याज: 1 (बारीक कटा हुआ)
– टमाटर: 1 (बारीक कटा हुआ)
– हरी मिर्च: 1-2 (बारीक कटी हुई)
– अदरक: 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
– हरा धनिया: 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
– राई (सरसों के दाने): आधा चम्मच
– जीरा: 1/2 चम्मच
– हल्दी पाउडर: 1/4 चम्मच
– लाल मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच
– नमक: स्वादानुसार
– तेल: जरूरत के अनुसार

विधि :

– सबसे पहले एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें। इसमें राई और जीरा डालें।
– जब राई तड़कने लगे, तो इसमें बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
– अब हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं। फिर मैश किए हुए आलू और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
– ऊपर से हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें। आपका आलू का मसाला तैयार है।
– अब एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें। उस पर थोड़ा तेल फैलाएं। डोसा बैटर को तवे पर गोल और थोड़ा मोटा फैलाएं।
– तुरंत ही बैटर के ऊपर तैयार किया हुआ आलू का मसाला फैलाएं। साथ ही, बारीक कटे हुए टमाटर भी डालें। थोड़ा और हरा धनिया ऊपर से छिड़क दें।
– उत्तपम के किनारों पर थोड़ा तेल डालें और इसे मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें।
– अब इसे पलटें और दूसरी तरफ से भी 1-2 मिनट तक सेकें। बस फिर आपका गरमागरम आलू उत्तपम तैयार है।!
– इसे नारियल की चटनी, सांभर या टोमैटो केचप के साथ परोसें। यकीन मानिए, बच्चे तो इसे देखते ही टूट पड़ेंगे।

Leave a Reply