PM मोदी के ‘फिट इंडिया अभियान’ को सेना के लेफ्टिनेंट जनरल ने कुछ ऐसे किया सपोर्ट

जयपुर: भारतीय सेना के 58 वर्षीय लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर ने पीएम मोदी के फिट इंडिया अभियान को सपोर्ट करते हुए नई दिल्ली से जयपुर तक साइकिल से पहुंच गए हैं. बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर जयपुर में साउथ वेस्टर्न कमांड के नए आर्मी कमांडर का पदभार संभालेंगे. लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर पीएम मोदी के फिट इंडिया अभियान को सपोर्ट करने के लिए दिल्ली से जयपुर तक 280 किलीमीटर का सफर साइकिल से तय किया है.
लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर ने कहा कि उन्होंने साईकिकिल का सफर पीएम मोदी के फिट इंडिया अभियान को सपोर्ट करने करने के लिए तय किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि अपने इस सफर से वह अन्य सैन्य अधिकारेयों और फोज को फिट रहने का मैसेज देना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि उनकी ये पहल हमारे पर्यावरण को भी सपोर्ट करती है.
खबर के मुताबिक लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर के साथ बेटे आईमन और अरमान भी लगभग 14 घंटे साइक्लिंग करते हुए जयपुर पहुंचे है. वहीं देश में सैन्य अधिकारियों के बीच अब यह भी चर्चा होने लगी है कि भारतीय सेना के सीनियर लेफ्टिनेंट जनरल नया कार्यभार संभालने के लिए सर्विस एयरक्राफ्ट या गाड़ियों के काफिले में नहीं बल्कि साइक्लिंग करते हुए पहुंचे है.
आपको बता दें कि जयपुर आने के रास्ते में सेना में कमांडर होने के नाते उनके पास विमान या गाड़ी से जाने की सुविधा मौजूद है. लेकिन उन्होंने साइकिल का ऑप्शन चुना. जिसको लेकर लेफ्टिनेंट जनरल का कहना है कि इसकी वजह सिर्फ ये है कि वह फिटनेस को लेकर काफी अलर्ट हैं.
क्लेर को जून 1982 में 68 आर्मर्ड रेजिमेंट में कमीशन दिया गया था. उन्होंने डिफेंस सर्विसेस स्टाफ कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है. मेयो कॉलेज अजमेर में वे क्रॉस कंट्री कैप्टन भी रह चुके हैं. उन्हें स्काई डाइविंग, पहाड़ पर चढ़ने और स्कूबा डाइविंग का भी शौक है. साथ ही वाइल्ड लाइफ में उनकी काफी रुचि है.
