Randhir Kapoor ने किया अपने पैतृक आरके हाउस को बेचने का फैसला

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) बीते कुछ समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि रणधीर कपूर को भी कोरोना वायरस हो गया है। 74 साल के रणधीर कपूर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। कोरोना होने के बाद रणधीर कपूर को आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। रणधीर कपूर इस समय हॉस्पिटल में इलाज करवा रहे हैं।रणधीर कपूर की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि रणधीर कपूर अपने खानदानी आरके हाउस को बेचने जा रहे हैं। पैतृक घर बेचने के बाद रणधीर कपूर अपने बांद्रा वाले घर में शिफ्ट हो जाएंगे। रणधीर कपूर का बांद्रा वाला घर बन कर पूरी तरह से तैयार हो चुका है। कोरोना मामलों में आ रही तेजी से बीच रणधीर कपूर ने ये बड़ा फैसला लिया है।इस बारे में बात करते हुए रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा, 'राजीव कपूर की मौत के बाद मेरा आरके हाउस में मन नहीं लगता। मुझे अब अकेलापन महसूस होने लगा है। मैं और राजीव कपूर एक साथ कई सालों तक इस घर में रहे हैं। अब मैं अपने परिवार के करीब रहना चाहता हूं। बांद्रा शिफ्ट होने से मैं बबीता, करीना कपूर और करिश्मा कपूर के पास आ जाऊंगा
अपने घर के बारे में बात करते हुए रणधीर कपूर ने बताया, 'मेरे माता पिता ने मुझसे कहा था कि अपने पैतृक हाउस में मैं जब तक चाहे तब तक रह सकता हूं। उसके बाद मैं इस घर को बेच सकता हूं। इसके लिए मुझे अपने चारों भाई बहन ऋषि, रीमा, रितु और राजीव की की इजाजत लेनी होगी।
बता दें कि बीते साल रणधीर कपूर ने अपने भाई राजीव और ऋषि कपूर को खोया है। भाई राजीव कपूर की मौत के बाद से ही रणधीर कपूर घर की प्रॉपर्टी बेचने की प्लानिंग कर रहे हैं। रणधीर कपूर के दिवंगत भाई राजीव कपूर के प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। राजीव कपूर की कोई संतान नहीं है। बच्चे न होने की वजह से ये मामला कोर्ट में जा पहुंचा है। सोमवार को ही बॉम्बे हाईकोर्ट ने रणधीर कपूर और रीमा जैन से प्रॉपर्टी की अंडरटेकिंग मांगी है।
