RRB Group D Result: संशोधित रिजल्ट जारी करने की मांग, विरोध-प्रदर्शन

RRB Group D Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रुप डी के रिजल्ट (Railway Group D Result) में गड़बड़ी से इनकार कर इसे निराधार बताया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने कहा कि रेल भर्ती बोर्डों द्वारा प्रकाशित ग्रुप डी भर्ती परीक्षा (लेवल-1) के परिणाम में अधिकतम नार्मलाइज्ड अंक 126.13 हैं। इसलिए इससे अधिक प्राप्तांक का दावा मनगढ़ंत है।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट्स पर नोटिस जारी कर कहा है कि नार्मलाइजेशन की प्रक्रिया के बाद प्राप्तांकों का कुल अंकों (100) से ऊपर चला जाना कोई असामान्य बात नहीं है। आरआरबी द्वारा आयोजित की गई पहले की परीक्षाओं के दौरान भी ऐसा होता रहा है। पहले भी कुछ उम्मीदवारों के प्राप्तांक कुल अंकों से ऊपर जाते रहे हैं। इसलिए RRB Group D Result ( CEN-02/2018 Result ) में कुछ भी अजीब और असामान्य नहीं है। उम्मीदवार द्वारा प्राप्त किए रॉ मार्क्स उसके नार्मलाइज्ड मार्क्स तय करने में बेहद महत्वपूर्ण होते हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने बुधवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह ग्रुप डी परीक्षा पूरे भारत में 152 पालियों में 51 दिनों में हुई। इसमें अभ्यर्थियों के प्राप्तांक को एक फॉर्मूले के तहत नार्मलाइज किया जाता है। यह फॉर्मूला सभी रेलवे भर्ती बोर्ड वर्ष 2000 से परीक्षा परिणामों में अपना रहा है। यानी करीब 19 सालों से नार्मलाइज्ड मार्क्स का फॉर्मूला अपनाया जा रहा है।
