Sakshi Murder Case: नाबालिग पीड़िता के परिवार से मिले भाजपा सांसद हंसराज हंस

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक 16 वर्षीय लड़की की उसके प्रेमी द्वारा बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। घटना के सीसीटीवी फुटेज ने हर किसी का दिल दहला दिया। इस घटना को लेकर लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। 

वहीं, मंगलवार को दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी इलाके से भाजापा सांसद हंस राज हंस ने आज शाहबाद डेयरी इलाके में पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें एक लाख रुपये का चेक सौंपा। इस परिवार से मिलकर सांसद हंस राज हंस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस खबर को सुनकर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मुझे साक्षी के परिवार से मिलने के लिए भेजा है। उन्होंने आगे कहा कि हम पुलिस से बात कर रहे हैं। पीड़ित परिवार के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।

उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह एक बहुत ही दर्दनाक घटना है। दिल्ली सरकार लड़की के परिवार को 10 लाख रुपये की मुआवजा राशि देगी और हम उन्हें आश्वासन देते हैं कि हमारी सरकार सुनिश्चित करेगी कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले। हम समग्र कानून व्यवस्था के बारे में चिंतित हैं।

Leave a Reply