स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को मिली जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप

जयपुर। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी मिली है। इसको लेकर उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि उन्हें किसी तरह का भय नहीं है और वे धर्म व गौ रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने विवादों और आरोपों पर भी खुलकर अपनी बात रखी। दरअसल,  स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार, उन्हें एक ऑडियो मैसेज के जरिए धमकी दी गई, जिसमें उनका हाल गैंगस्टर अतीक अहमद जैसा करने की बात कही गई थी। 

अविमुक्तेश्वरानंद बोले- ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जान से मारने की धमकी के मामले में  खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। आगे उन्होंने कहा कि अगर हिंदू धर्म और गौ रक्षा जैसे पवित्र कार्यों के लिए उनकी जान भी चली जाए, तो यह कोई बड़ी बात नहीं होगी। 

धर्म और रक्षा की लड़ाई में लोग साथ नहीं खड़े

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने धर्मयुद्द बताते हुए कहा कि उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि देश में कोई भी प्रमुख धर्मगुरु या धर्माचार्य उनके खिलाफ खुलकर बयान नहीं दे रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि धर्म की रक्षा की इस लड़ाई में कई लोग उनके साथ नहीं खड़े हैं। उनके अनुसार, समाज में “असली” और “नकली” हिंदुओं की पहचान करना जरूरी हो गया है।

वैश्विक स्तर पर चल रहे हालातों पर चिंता जताई

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने वैश्विक स्तर पर युद्ध हालातों को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि दुनिया में कुछ शक्तियां नियमों को तोड़कर युद्ध को बढ़ावा दे रही हैं और इसे रोकना आसान नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इतिहास में भी ऐसे कई युद्ध हुए हैं, लेकिन हर स्थिति का विश्लेषण जरूरी होता है, ताकि यह समझा जा सके कि कौन अपने स्वार्थ के लिए हालात बिगाड़ रहा है।
 

Leave a Reply