ट्रैवल एजेंट के घर के अंदर घुसकर चार लाख रुपये उड़ा ले गए चोर….

दिलशाद गार्डन में चोर एक ट्रैवल एजेंट के घर से चार लाख रुपये ले उड़े। वारदात के वक्त घर के अंदर कोई मौजूद नहीं था। पीड़ित करण मेहता की शिकायत पर सीमापुरी थाना पुलिस ने चोरी की धारा में प्राथमिकी की है। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपितों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। करण मेहता अपने परिवार के साथ दिलशाद गार्डन में रहते हैं। उनके घर पर उनकी बहन व भांजा भी रहते हैं। उनकी मां सत्संग में पंजाब गई हुई थी। उनका भांजा स्कूल से घर आया तो देखा घर का दरवाजा खुला पड़ा है। अंदर गया तो टीवी चल रही थी। किशोर ने मामले की सूचना स्वजन को दी। पीड़ित ने घर पहुंचकर अलमारी देखी तो उसमें रखे चार लाख रुपये गायब थे। आशंका है कि रेकी करके चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है।

Leave a Reply