चीनी का पराठा बनाने की आसान रेसिपी, हल्की भूख मिटाएं और घर के पुराने स्वाद का आनंद लें

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

  • गेहूं का आटा – 1 कप
  • पानी – आटा गूंदने के लिए
  • चीनी – 2-3 चम्मच (स्वादानुसार)
  • घी या तेल – पराठा सेकने के लिए

विधि :

  • सबसे पहले, गेहूं का आटा लें और उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर नरम आटा गूंद लें।
  • आटे को 5-10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि वह अच्छे से सेट हो जाए।
  • अब, आटे की एक लोई लें और उसे रोटी की तरह गोल बेल लें। बहुत ज्यादा पतला न बेलें।
  • बेली हुई रोटी के बीच में 1-2 चम्मच चीनी डालें।
  • चीनी के ऊपर थोड़ा-सा घी या तेल डालें।
  • अब रोटी को पराठे की तरह तिकोना या गोल फोल्ड कर लें। किनारों को अच्छे से दबा दें ताकि चीनी बाहर न निकले। अब इसे हल्के हाथों से दोबारा पराठे की तरह बेल लें। ध्यान रहे कि बहुत ज्यादा दबाव न डालें, वरना पराठा फट सकता है।
  • तवा गरम करें और उस पर पराठा डालें। मध्यम आंच पर पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें। दोनों तरफ घी या तेल लगाकर क्रिस्पी होने तक सेकें।
  • जब पराठा सुनहरे रंग का हो जाए और कुरकुरा लगने लगे, तो इसे तवे से उतार लें।

Leave a Reply