इस वीक OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका, ‘तू या मैं’ से ‘ओ रोमियो’ तक धूम

आज सोमवार से एक नए वीक की शुरुआत हो चुकी है। थिएटर्स में 'धुरंधर 2' की धूम मची है। कुछ नई फिल्में भी रिलीज होने जा रही हैं। मगर, जिन्हें घर बैठे ओटीटी पर कुछ शानदार देखना है, उनके लिए भी कई दिलचस्प विकल्प हैं। इस वीक यानी 06 अप्रैल से 12 अप्रैल तक ओटीटी पर भी दर्शकों को एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज मिलने वाला है। जानिए क्या-क्या है पिटारे में…

'ओ'रोमियो'

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'ओ रोमियो' भी थिएटर्स के बाद ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है। विशाल भारद्वाज निर्देशित यह फिल्म सच्ची घटनाओं से इंस्पायर एक रिवेंज ड्रामा है। इसमें नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

'तू या मैं'

यह फिल्म भी इस वीक की ओटीटी लिस्ट में शामिल है। इसका निर्देशन बिजॉय नांबियार ने किया है। 'तू या मैं' एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें शनाया कपूर और आदर्श गौरव लीड रोल में हैं। यह फिल्म थाई मूवी 'द पूल' का आधिकारिक रीमेक है। दर्शक इसे 10 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

'थाई किझावी'

यह एक तमिल ड्रामा है। इसमें राधिका सरतकुमार ने 70 साल की एक गुस्सैल साहूकार का रोल किया है। शिवकुमार मुरुगेसन ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। 'थाई किझावी' ने 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया था। अब यह फिल्म ओटीटी पर आ रही है और इसे 10 अप्रैल से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

'यूफोरिया' सीजन 3

हॉलीवुड की चर्चित सीरीज 'यूरोफिया' अपने नए सीजन के साथ वापसी कर रही है। यह करीब चार साल के इंतजार के बाद आ रही है। सस्पेंस, थ्रिल और एक्शन से भरपूर सीरीज में एरिक डेन, त्रिशा पेटस, जैकब एलोर्डी, नताशा लियोन, एली रोथ और क्वामे पैटरसन जैसे सितारे नजर आएंगे। यह सीरीज 12 अप्रैल से एचबीओ मैक्स पर स्ट्रीम होगी।

थ्रैश 

यह एक शार्क सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है। इस वीक की ओटीटी लिस्ट में यह भी शामिल है। इसमें एक शहर में भयानक समुद्री तूफान आता है और साथ ही खतरनाक शार्क हमला शुरू कर देती हैं। लोग अपने बचाव के लिए संघर्ष करते हैं। 'थ्रैश' फिल्म 10 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

'स्टार वॉर्स- मॉल – शैडो लॉर्ड'

यह एक साइंस फिक्शन सीरीज है। इसके जरिए दर्शकों के लिए 'डार्थ मॉल' की कहानी रिलीज हो रही है। यह आज सोमवार 06 अप्रैल से जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। डेव फिलोनी द्वारा निर्मित यह 10 एपिसोड की सीरीज है।

द बॉयज सीजन 5

यह एक सुपरहीरो सीरीज है, जिसका आखिरी सीजन शुरू हो रहा है। 'होमलैंडर' और 'बुचर' के बीच की आखिरी जंग देखने के लिए बेताब फैंस का इंतजार आखिर इस वीक पूरा होगा। यह सीरीज 08 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। 

Leave a Reply