Toyota ने बंद कर दिया पॉप्युलर सेडान कार

नई दिल्ली। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने सोमवार को भारत में अपनी पॉप्युलर सेडान मॉडल Toyota Yaris को बंद करने का फैसला किया है। कंपनी ने इस कार को 2018 में भारत में लॉन्च किया गया था। इसके जरिए टोयोटा को कोशिश मिड-साइज प्रीमियम सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाने की थी। टोयोटा यारिस का सीधा मुकाबला Honda City, Maruti Suzuki Ciaz और Hyundai Verna जैसे सेडान के साथ था। कंपनी का फैसला 27 सितंबर 2021 से ही लागू हो गया है।
फैसले का ग्राहकों पर क्या असर
कंपनी ने कहा, "यह कदम टोयोटा की प्रोडक्ट स्ट्रैटजी के तहत लिया गया है। हम ग्राहकों को अन्य प्रोडक्ट के जिए अपनी सर्विस देना जारी रखेंगे और आने वाले नए साल 2022 में टोयोटा के नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी करेंगे।" टोयोटा ने कहा कि कंपनी देशभर में डीलर सर्विस आउटलेट्स के जरिए यारिस के सभी ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेगी, साथ ही अगले 10 सालों तक कार के स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध कराए जाते रहेंगे।
