UP Board के छात्रों से PM मोदी और प्रियंका ने कही ऐसी बात, आप भी पढ़ें

UP Board Result 2019 के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट शनिवार को घोषित कर दिए गए हैं. इस बार भी लड़कियों ने बाजी मार ली है. 10वीं क्लास में 83.98 फीसदी लड़कियोंऔर 76.66 प्रतिशत लड़कों को कामयाबी मिली है. उधर 12वीं क्लास में 76.46 प्रतिशत लड़कियां और 64.40 फीसदी लड़के पास हुए हैं.12वीं में बागपत की तनु तोमर ने टॉप किया है जबकि 10वीं में कानपुर के गौतम रघुवंशी ने टॉप किया है.
रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को बधाई दी है. पीएम मोदी ने सीतापुर में एक चुनावी जनसभा में परीक्षा में सफल हुए छात्रों को बधाई देते हुए कहा, 'कुछ घंटे पहले यूपी बोर्ड परीक्षा के नतीजे आए हैं. मैं परीक्षा में पास हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.' साथ ही उन्होंने कहा, 'जो छात्र कुछ नंबर से पीछे रह गए हैं, मेरी उनका सलाह है कि उन्हें निराश होने की बजाए अभी से पढ़ाई में जुट जाना चाहिए. मैं उनके परिवार के सदस्य के नाते ये सलाह देता हूं.'
वहीं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं के सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. इसके अलावा कांग्रेस की कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी छात्रों को बधाई दी. उन्होंने बाराबंकी में अपनी रैली में कहा कि मैं यहां के दो टॉपर्स को बधाई देती हूं, जिन्होंने जिले का नाम रौशन किया है. बाराबंकी से शिवम और तनुजा ने टॉप किया है. प्रियंका ने कहा कि मुझे याद है जब मैंने बोर्ड एग्जाम दिए थे, तब मुझे बहुत पढ़ना पड़ा था और मैंने अपने माता-पिता को भी काफी परेशान किया था.
12वीं में टॉप करने वाली बागपत की तनु तोमर किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं. तनु को परीक्षा में 500 में से 489 अंक मिले हैं जो 97 प्रतिशत है. टॉप करने वालों में तनु अकेली लडकी हैं. बाकी के दो लड़के हैं.
यूपी बोर्ड 2019 की 10वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से शुरू हुईं और 2 मार्च को ख़त्म हुई थीं. परीक्षा में इस बार कुल 58,06,922 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 8,354 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. यूपी बोर्ड की सख्ती की वजह से बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने 10वीं की परीक्षा छोड़ दी थी. आपको बता दें कि पिछले साल यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट एक ही दिन 29 अप्रैल 2018 को जारी किया था.
 

Leave a Reply