रांची समेत विभिन्न जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट हुआ जारी

झारखंड के कई हिस्सों में आज मॉनसून का असर दिखेगा। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया है कि आज रांची, बोकारो, चतरा, कोडरमा, रामगढ़ और हजारीबाग के कुछ इलाकों मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 

मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों को सतर्क रहने के साथ पेड़, बिजली के खंभे और खेतों से दूर रहने की सलाह दी है। अपने पिछले पूवनुमानों में मौसम विभाग ने बताया था कि जमशेदपुर में अगले दिनों तक वर्षा होगी। आज यहां मौसम इसी तरह का देखने को मिल सकता है। 

जमशेदपुर और सरायकेला में मौसम का हाल

चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में गुरुवार को दिन भर आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि, दोपहर में उमस परेशान कर सकती है। शाम के समय वर्षा की संभावना है। 

वहीं, पलामू ,गढ़वा व लातेहार में हुई वर्षा होने के कारण तापमान थोड़ी गिरावट आई है। अधिकतम में 1.2 डिग्री सेल्सियस की कमी हुई है। न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

इस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी निजात नहीं मिली है। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिसे व न्यूनतम तापमान 25.8 डिसे रहा।

Leave a Reply