बेटा-बेटी को रिश्तेदारों के छोड़ घर में चला रहे थे देह-व्यापार का धंधा

भटिंडा: भटिंडा पुलिस ने देह-व्यापार के एक बड़े अड्डे का पर्दाफाश करते हुए 7 युवकों सहित 3 लड़कियों को हिरासत में लेकर उनके विरुध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।   

पुलिस ने चारों ओर से घर को घेरा
सी.आई.टू. के प्रभारी तेजिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली तो उन्होंने वेश्यावृति के इस अड्डे पर दलबल के साथ छापा मारा। जैसे ही उन्होंने घर के मेन गेट में दस्तक दी तो वहां मौजूद लड़कों ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने पहले ही चारों ओर से घर को घेर रखा था जिससे आरोपी भागने में सफल नहीं हुए। थाना प्रभारी ने बताया कि वेश्यावृति के इस अड्डे का संचालन फरीदकोट के पति-पत्नी जजवीर सिंह व उसकी पत्नी सुखजीत कौर उर्फ सोनिया कर रहे थे। दोनों के दो बच्चे एक लड़का व एक लड़की भी है जिसे उन्होंने अपने रिश्तेदारों के घर छोड़ रखा था। 

 

घर में लगा रहता था लड़के-लड़कियों का आना-जाना 
जानकारी पिछले तीन महीनों से भागू रोड स्थित गली नंबर 3 में किराए के मकान पर देह व्यापार का अड्डा चलाया जा रहा था। आस पड़ोस में उन्होंने कह रखा था कि वह निजी कम्पनी में काम करते है इसलिए उनके घर में लड़के/लड़कियों का आना-जाना लगा रहता था। लेकिन पड़ोसियों को जब शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। तेजिंद्र सिंह ने बताया कि मौके से इस अड्डे के संचालक के अलावा लुधियाना निवासी जिया पत्नी हेम्मत अरोड़ा जिसकी 6 महीने पहले ही शादी हुई थी जबकि तीसरी महिला कमलजीत कौर निवासी कोटफत्ता जिसके एक बेटा है सहित जगवंत सिंह निवासी गंगा व 6 अन्य को गिरफ्तार किया। आरोपियों को वीरवार को न्यायालय में पेश कर उनका रिमांड मांगा जाएगा जबकि महिलाओं को थाना सिविल लाइन में महिला पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Leave a Reply