मोदी ने दुख की घड़ी में श्रीलंका के साथ मदद के लिए भेजे जंगी जहाज

नई दिल्लीश्रीलंका में भयावह और भूस्खलन को देखते हुए भारत ने राहत सामाग्री के साथ नौसेना के पोतों को रवाना किया है। भारत का एक पोत आज सुबह श्रीलंका पहुंच गया और दूसरा कल पहुंचेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल रात कई ट्वीट कर श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से हुई भारी तबाही पर दुख प्रकट किया और कहा भारत इस मौके पर श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा है तथा राहत सामाग्री के साथ पोतों को भेजा जा रहा है। 

'90 से अधिक लोगों की मौत पर दुख'
मोदी ने श्रीलंका में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण 90 से अधिक लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘हम जरूरत की इस घड़ी में श्रीलंका के अपने भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं।’ श्रीलंका में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 110 लापता हैं। अधिकारियों का कहना है कि हालात और भयावह हो सकते हैं।

Leave a Reply