राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 सितम्बर 2021)

  • मेष :- धन का व्यर्थ व्यय, मानसिक अशांति एवं कष्ट, मन विक्षुब्ध रहेगा, रुके कार्य विलम्ब से बनेंगे।
  • वृष :- चिन्ताग्रस्त हेने से बचिये, व्यावसयिक क्षमता अनुकूल अवश्य ही बनेगी, प्रसन्नता बनी रहेगी।
  • मिथुन :- तनाव-क्लेश, अशांति, असमर्थता का वातावरण, कष्टप्रद होगा, ध्यान अवश्य रखें।
  • कर्क :- किसी प्रलोभन से बचें, अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं, समय का ध्यान अवश्य रखें।
  • सिंह :- तनाव-क्लेश व अशांति, असमर्थता का वातावरण कष्टप्रद होगा, विचार कर चलें।
  • कन्या :- विवादग्रस्त होने की सम्भावना है, सोचे हुए कार्य समय पर हो जायेंगे, सुख प्राप्त होगा।
  • तुला :- कुटुम्ब की समस्याएW सुलझें, कार्यगति में सुधार, कार्ययोजना फलीभूत अवश्य ही होगी।
  • वृश्चिक :- कार्यकुशलता से संतोष, दैनिक समृद्धि के साधन बनेंगे, व्यवसाय वृद्धि होगी ध्यान दें।
  • धनु :- अधिकारियों से तनाव, मित्र वर्ग से उपेक्षा से मन अशांत रहेगा, कार्य में बाधा अवश्य होगी।
  • मकर :- मान-प्रतिष्ठा में आंच आने का भय होगा तथा कार्यगति में बाधा अवश्य ही होगी।
  • कुम्भ :- किसी घटना का शिकार होने से बचें, चोट-कष्ट आदि का भय अवश्य ही बनेगा।
  • मीन :- स्त्री-वर्ग से सुख व हर्ष मिले, बिगड़े कार्य बनेंगे, समय का लाभ लेवें, कार्य बन ही जायेंगे।
     

Leave a Reply