हैवानियत की हदें पार, कब्रिस्तान में दफनाई लड़कियों से किया दुष्कर्म

गुरदासपुर। कराची पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने हैवानियत की सभी सीमाएं लांघ दीं। वह कब्र में दफनाई गई नौजवान लड़कियों व महिलाओं के साथ दुष्कर्म करता था। उसके साथ उसका एक अन्य साथी भी था जो लगभग २ साल पहले मर चुका है। कराची जेल में बंद आरोपी मोहम्मद रियाज निवासी सरगोधा को गत दिनों कराची पुलिस ने कब्रिस्तान से ही गिरफ्तार किया।

आरोपी मोहम्मद के विरुद्ध पुलिस के पास कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि जब वे अपने घर की किसी महिला के शव को दफन कर दूसरे दिन फिर कब्र की देखरेख करने के लिए जाते हैं तो वहां ऐसा महसूस होता है जैसे कब्र को फिर से खोदा गया हो। इस संबंधी मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने कराची के कब्रिस्तान पर नजर रखनी शुरू कर दी।

गत दिवस एक नौजवान लड़की की मौत के बाद जब उसके परिवार वाले उसके शव को दफना कर चले गए तो आरोपी ने उस लड़की की कब्र को खोदना शुरू कर दिया। जब कब्र खोदने के बाद आरोपी लड़की के शव से दुष्कर्म करने लगा तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने लगभग ४८ बार मृत महिलाओं की देह से दुष्कर्म किया है।

Leave a Reply