ह‌िमखंड प‌िघलने से बढ़ा अलकनंदा का जलस्तर, अलर्ट जारी

तापमान बढने से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तेजी से हिमखंड पिघल रहे हैं। जिससे अलकनंदा नदी व सहायक नदियों का जल स्तर बढ़ गया है।पुलिस प्रशासन ने एहतियात अलर्ट जारी कर पर्यटकों, साधु-संतों और आम लोगों को नदी किनारे न जाने की हिदायत दी है। 

हनुमान चट्टी से सतोपंथ तक उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सूर्य की तपिश बढने से ग्लेशियर पिघल रहे हैं।

हालांकि इस बार बदरीनाथ हाईवे पर मात्र दो हिमखंड पसरे हैं। ये भी तेजी से पिघल रहे हैं। 

माणा गांव के समीप आया हिमखंड पूरी तरह से पिघल गया है।नीती घाटी के गमशाली और नीती गांवों के समीप आए हिमखंड भी इन दिनों तापमान बढने से पिघल रहे हैं। 

कस्बा क्षेत्रों में अलकनंदा के जल स्तर में बढोत्तरी हो रही है। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट का कहना है कि इन दिनों अलकनंदा व अन्य सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ गया है।

पर्यटक, साधु-संतों के साथ ही आम लोगों को नदी किनारे न जाने के लिए कहा गया है। 

हमारे पास जल पुलिस नहीं है। थाना और चौकी में तैनात पुलिस के जवानों को अलर्ट कर दिया गया है कि किसी भी व्यक्ति को नदी किनारे न जाने दिया जाय।

उन्होंने बताया कि संगम स्थल व नदी किनारे अन्य पहुंच वाली जगहों पर पुलिस के जवान गश्त भी कर रहे हैं।

Leave a Reply