अफ्रीकी देश सिएरा लियोन में बाढ़-भूस्खलन में 300 से ज्यादा की मौत

फ्रीटाउन .  अफ्रीकी देश सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन में भारी बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या 312 तक पहुंच गई है। इस हादसे में 2 हजार से ज्यादा लोगों के बेघर होने की खबर है। 

हादसा राजधानी फ्रीटाउन के पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश के बाद हुआ। हादसे के वक्त ज्यादातर लोग सो रहे थे। बताया जाता है कि बाढ़ में 100 से ज्यादा इमारतें डूब चुकी हैं। लोग इस हाल में अपने करीबियों को तलाश रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतकों के शरीर पानी में तैर रहे हैं। सड़कें नदी में तब्दील हो चुकी हैं। 

रेड क्रॉस के प्रवक्ता पैट्रिक मासाकोई ने समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि अभी तक 312 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है लेकिन इसमें इजाफा हो सकता है।  फ्रीटाउन के अस्पताल के शव गृह के टेक्निशन मोहम्मद सिनाह ने बताया कि 180 लोगों के मृत शरीर तो सिर्फ उनके विभाग में आ चुके हैं। मरने वालों में कई छोटे बच्चे भी हैं। उन्होंने बताया कि कई लाशों को निजी शव गृह में ले जाया गया है।

Leave a Reply